साभार प्रतीक फोटो  
आसनसोल

अंडाल थाना ने कुछ ही घंटों के अंदर चोरी की घटना की गुत्थी सुलझाई

चोरी करने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार

अंडाल : अंडाल थाना की पुलिस ने दक्षता को साबित करते हुए एक घर में हुई चोरी की घटना की गुत्थी महज कुछ ही घंटों के अंदर सुलझाने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद कल्लू, इरशाद शेख और बिक्की पासी शामिल हैं। तीनों रानीगंज थाना अंतर्गत तारबांग्ला इलाके के निवासी हैं। सोमवार को तीनों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया। ज्ञात हो कि बीते शनिवार को अंडाल के मदनपुर में दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घर की मालकिन चैताली चटर्जी ने बताया था कि उसके भाई घर में ताला लगाकर रानीगंज गए थे। वापस लौटने पर देखा कि घर में चोरी हो गई है। चोर घर से गहने, नकदी चुरा ले गया था। एसीपी (अंडाल डिवीजन) पिंटू साहा ने कहा कि चोरी की घटना की गुत्थी सुलझा ली गई है। अभियुक्तों में एक चोरी का माल खरीदने वाला भी शामिल है। अभियुक्तों को 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

SCROLL FOR NEXT