संजय सन्मार्ग संवाददाता अंडाल: अंडाल थाना के बनबहाल फांड़ी की पुलिस ने घर से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन चोरी की घटना की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त अनुज कुमार कोइरी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। ज्ञात हो कि बीते 15 नवंबर की रात छोरा 7 /9 कोलियरी इलाका निवासी मनु शेख के घर से मोटर साइकिल और दो मोबाइल फोन चोरी हुई थी। मनु ने घटना के तुरंत बाद बनबहाल फांड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। फांड़ी प्रभारी रिंटू महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान गत 17 नवंबर कोचनचनी निवासी व अभियुक्त अनुज कुमार कोइरी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। रिमांड अवधी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चनचनी इलाके से माल बरामदगी करने में सफलता पाई है। इस घटना में कोई और भी शामिल है या नहीं, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।