धू-धू कर जल रही कंक्रीट मिक्सचर ट्रक 
आसनसोल

एनएच-19 पर कंक्रीट मिक्सर ट्रक के केबिन में लगी भीषण आग

धू-धू कर जला वाहन

Sanjay Singh

अंडाल : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) पर अंडाल थाना थाना अंतर्गत टॉप लाइन ब्रिज पर शनिवार दोपहर एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि ड्राइवर और मैकेनिक ने समय रहते वाहन से दूर भागकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, ड्राइवर दीपक विश्वास जामुड़िया से ट्रक लेकर दुर्गापुर जा रहा था। ब्रिज के अंतिम छोड़ पर अचानक डीजल खत्म होने से गाड़ी बंद हो गई।ड्राइवर ने एक मैकेनिक को बुलाकर पंप की मरम्मत शुरू करवाई। काम के दौरान शेल्फ के पास अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और पलक झपकते ही केबिन में आग फैल गई। दोनों ने तत्काल वहां से भागकर खुद को सुरक्षित किया।

45 मिनट की मशक्कत के बाद बुझी आग

अंडाल थाना पुलिस की सूचना पर रानीगंज से दमकल की गाड़ी पहुंची। दमकलकर्मियों ने आसपास के वाहनों को सुरक्षित दूरी पर कराया और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक वाहन का अगला हिस्सा खाक हो चुका था।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कुछ देर के लिए दोनों लेन पर ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाए जाने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।

SCROLL FOR NEXT