प्रदर्शन करते बीएमएस समर्थक 
आसनसोल

सीएल जामबाद ओसीपी में फ्यूल टैंकर हटाने के प्रयास पर बीएमएस ने किया बवाल

निजीकरण की साजिश रचने का आरोप

Sanjay Singh

अंडाल : ईसीएल के केंदा एरिया अंतर्गत सीएल जामबाद ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) में भारी मशीनरी और फ्यूल टैंक को गुपचुप तरीके से अन्यत्र स्थानांतरित करने की कवायद पर बवाल मच गया है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के नेतृत्व में श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्यालय व खदान परिसर में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने सीधा आरोप लगाया कि प्रबंधन विभागीय खदान में कृत्रिम संकट पैदा कर इसे निजी ऑपरेटर के हवाले करने का ताना-बाना बुन रहा है।

SCROLL FOR NEXT