मॉडल्स को देखते अतिथिगण 
आसनसोल

विद्यार्थियों ने मॉडल्स के जरिए दिखाई वैज्ञानिक सोच

CMERI वैज्ञानिक ने सराहा

Sanjay Singh

अंडाल: अंडाल ऐरोसिटी स्थित नारायणा स्कूल प्रांगण में ‘अकादमिक एक्सपो’ (शैक्षणिक प्रदर्शनी) का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित से जुड़े मॉडल्स प्रदर्शित कर अपनी रचनात्मकता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के साथ हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CMERI) की वैज्ञानिक सोमशुक्ली माईती उपस्थित रहीं, जबकि उमेश राम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के प्राचार्य जे श्रीनिवास राव ने अतिथियों और अभिभावकों का औपचारिक स्वागत किया, जिसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।

लाइव डेमो देकर समझाई वर्किंग

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल्स की कार्यप्रणाली और उनके पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाया। अतिथियों ने प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन करते हुए बच्चों के नवाचार और व्यावहारिक समझ की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

SCROLL FOR NEXT