आसनसोल

बीएलए एवं साउथ ब्लॉक के सभी वार्ड बूथ कर्मियों को लेकर की गई सांगठनिक बैठक

बंगाल में रहने वाला हर धर्म एवं जाति के लोग बंगाली हैं और उनकी सुरक्षा का दायित्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का है : अनूप माजी

बर्नपुर : आसनसोल साउथ टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से त्रिवेणी मोड़ स्थित संप्रीति भवन में बीएलए एवं साउथ ब्लॉक के सभी वार्ड के बूथ कर्मियों को लेकर एक सांगठनिक बैठक की गई। गौरतलब है कि यह बैठक आसनसोल साउथ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले कुल 22 वार्ड के पार्षदों, वार्ड अध्यक्षों एवं बूथ एंजेट कर्मियों को लेकर विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी के मकसद से की गई। मौके पर आसनसोल साउथ टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अनूप माजी ने कहा कि बीएलए-2 को लेकर आज एक बैठक की गई और अपने मतदाताओं को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर एक संगठनात्मक बैठक की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार को कैसे हटाया जाये, इसे लेकर रणनीति बना रही है, जो रणनीति पश्चिम बंगाल राज्य में नहीं चलेगी। बिहार में 56 लख वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया। वहीं यह काम ये लोग बंगाल में करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आज की बैठक में प्रत्येक बूथ लेवल कर्मी को बताया गया कि अगर किसी लीगल वोटर का नाम काटा जायेगा तो इसके खिलाफ तृणमूल सरकार सड़क पर उतरेगी। बंगाल में रहने वाला हर धर्म एवं जाति के लोग बंगाली हैं और उनकी सुरक्षा का दायित्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का है। वहीं तृणमूल प्रदेश सचिव सह बीएलओ-1 के इंचार्ज वी शिवदासन दासू ने बताया कि भाजपा मतदाता सूची से फर्जी मतदाता करार देकर वोटरों के नाम काट रही है और यही काम अब वह बंगाल में करने जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि तृणमूल वोट रक्षा के लिए आज एक बैठक की गई और रणनीति बनायी गयी कि कैसे भाजपा को उसके कामों में विफल किया जाये। विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए भाजपा षड्यंत्र कर बंगाल में जीत दर्ज कर सरकार बनाना चाहती है जो संभव नहीं है। यहां के लोग मां, माटी, मानुष की सरकार के साथ है।

सभा में रही इनकी उपस्थिति

इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी मानस दास, तृणमूल के वरिष्ठ नेता लखन ठाकुर, तृणमूल राज्य कार्यकारिणी सदस्य अशोक रूद्र, बीएलए सुपरवाइजर बाबई बनर्जी, आसनसोल साउथ टाउन टीएमवाईसी के अध्यक्ष अभिक गोस्वामी, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद राकेश शर्मा, गुरमित सिंह, दिलीप ओरांग, सीमा मंडल, कल्याणी रॉय, श्रावणी विश्वास, मीणा हांसदा, तरुण चक्रवर्ती, समित माजी, मोहम्मद हसरतउल्लाह सहित अन्य पार्षद, वार्ड अध्यक्ष सहित सभी बूथ के कर्मी उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT