सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर: बर्नपुर बारी मैदान में बर्नपुर टाउन पूजा समिति के तरफ से एक ऑफिस बनाया गया है, जिसका औपचारिक उद्घाटन मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने की थी। मौके पर बर्नपुर टाउन पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर चक्रवर्ती ने बताया कि पूजा के समय मंदिर परिसर में काफी भीड़ हो जाती है , जिसको देखते हुए इस नया ऑफिस को बनाकर मंत्री के द्वारा उद्घाटन करवाया गया । आगे कहा कि इस ऑफिस में मंदिर से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्यों को लेकर बैठक किया जा रहा है , साथ ही 4 सितंबर से बारी मैदान में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर बर्नपुर टाउन पूजा समिति के तरफ से बहुत सारी बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं सामने दुर्गापूजा है जिसको लेकर बड़े - बड़े बैठक करने है। इस मौके पर बर्नपुर टाउन पूजा समिति के सचिव उज्जल माजी, तरुण बनर्जी, शंभू कुमार सिन्हा, सुशांतो पॉल, प्रणव कुमार आचार्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।