चर्चा करते पदाधिकारी  
आसनसोल

सनातन बाजार के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हुई अहम बैठक

समस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि बैठक में बाजार के व्यवसायियों को फूड डिपार्टमेंट, आसनसोल नगर निगम समेत अन्य सरकारी विभागों से हो रही समस्याओं और असुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं बैठक में व्यवसायियों ने अपनी समस्याएं चैंबर के पदाधिकारियों के समक्ष रखी, जिनके समाधान के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक अत्यंत सफल और सकारात्मक रही। इस अवसर पर चेंबर ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में संबंधित सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों से मिलकर व्यवसायियों की समस्याओं के स्थायी और उचित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभुनाथ झा ने कहा कि व्यवसायियों के हितों की रक्षा और व्यापार के लिए बेहतर व भयमुक्त वातावरण तैयार करना ही उनका मुख्य संकल्प है। उन्होंने सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति के सदस्यों से कहा कि हुई बैठक में फूड विभाग और नगर निगम से जुड़ी समस्याओं पर जो चर्चा हुई, इसको लेकर चैंबर जरूर समाधान करेगा। इस मौके पर सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति के सदस्य मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT