आसनसोल

अमृत योजना के तहत युद्ध स्तर पर पाइप लाइन लगाने का काम आरंभ

Gopal Kumar Singh

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : राज्य के पीएचई एवं लोक निर्माण मंत्री डॉ. अजय पोद्दार के निर्देश पर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति एवं घर-घर नल पहुंचाने को लेकर युद्ध स्तर पर पाइप लाइन लगाने के लिये भारी संख्या में पाइप गिरायी गयी है। जानकारी के मुताबिक आसनसोल नगर निगम अंतर्गत कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी रूप से समाधान को लेकर अमृत योजना के तहत बड़े पैमाने पर परियोजना का काम किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड रिजर्वर एवं घर-घर पाइप लगाने का काम शामिल है। अमृत 2.0 योजना के तहत कुल्टी क्षेत्र अंतर्गत सभी 28 वार्डों के विभिन्न इलाकों में पाइप लाइन लगाने को लेकर बड़े पैमाने पर लोहे का मोटी पाइप सड़कों के किनारे गिरायी गयी है।

जलापूर्ति को लेकर आवंटित फंड

अमृत योजना के तहत कुल्टी विधानसभा क्षेत्र एवं उससे सटे इलाके में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिये 12 मिलियन गैलन प्रतिदिन क्षमता वाले वाटर प्रोजेक्ट एवं नये नेटवर्क के लिये केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से लगभग 150 से 200 करोड़ रुपये तक आवंटित किया गया है।

कितना काम हुआ पूरा, कितना बाकी

कुल्टी क्षेत्र के लिये 12 मिलियन गैलन प्रतिदिन क्षमता वाला मुख्य जल शोधन संयंत्र एवं इटेक वेल का मुख्य ढांचागत कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा बराकर नदी से जल लाकर शोधन केंद्र तक पहुंचाने वाली मुख्य राइजिंग पाइप लाइन लगाने का काम लगभग 70 प्रतिशत पूरा किया गया है। वहीं कुल्टी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के भिन्न-भिन्न इलाकों में सेकेंडरी पाइप लाइन लगाने का काम लगभग 40 प्रतिशत बाकी है जिसमें घरों तक मीटर

SCROLL FOR NEXT