सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : पश्चिम बंगाल सरकार के नगर एवं शहरी विकास विभाग ने 8 जुलाई 2026 को आसनसोल नगर निगम के बोर्ड को भंग करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया था। इस प्रशासनिक गतिरोध और राजनीतिक खींचतान के बाद आईएएस अधिकारी अदिति चौधरी को निगम का नया प्रशासक नियुक्त किया गया था। वहीं आसनसोल नगर निगम का भंग होने के साथ ही नगर निगम को नई प्रशासक अदिति चौधरी की नियुक्ति की गई थी। नगर निगम सूत्रों का कहना है कि निगम की प्रशासक अदिति चौधरी को जलपाईगुड़ी डीएम कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल नगर निगम अधिनियम 2006 की धारा 60 (वन) के तहत की गई इस कार्रवाई के साथ ही आईएएस अधिकारी अदिति चौधरी को आसनसोल नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किया गया था। अदिति चौधरी तृणमूल सरकार के दौरान आसनसोल नगर निगम की कमिश्नर रह चुकी हैं। प्रशासनिक कार्य की क्षमता को देखते हुए भाजपा सरकार ने उन्हें एडीडीए की कमिश्नर के अलावा आसनसोल नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किया था।