गिरफ्तार अभियुक्त शरीफुल इस्लाम 
आसनसोल

तृणमूल पंचायत समिति की अध्यक्ष का पति गिरफ्तार

लक्ष्मी भंडार योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप

मुर्शिदाबाद : लक्ष्मी भंडार योजना में भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डोमकल पंचायत समिति की तृणमूल की अध्यक्ष शहाना विश्वास के पति शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शरीफुल ने लक्ष्मी भंडार योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर भ्रष्टाचार कर एक CSP बैंकिंग सेंटर को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। शुक्रवार को जब आरोप सामने आया तो प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। डोमकल पुलिस ने सबसे पहले शरीफुल इस्लाम को शनिवार शाम हिरासत में लिया। वहीं लंबी पूछताछ के बाद रात में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार बदलने के बाद, अलग-अलग सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करते समय शरीफुल इस्लाम का नाम लक्ष्मी भंडार केस में सामने आया। जांच में कई अहम सुराग मिले। उस सुराग के आधार पर ऑपरेशन शुरू हुआ और अभियुक्त को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। उसे रविवार को बहरमपुर जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस भ्रष्ट रैकेट के पीछे और कौन-कौन शामिल है, यह पता लगाने के लिए अभियुक्त को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में लेने के लिए अर्जी दी गई है। डोमकल में इस गिरफ्तारी के बाद लोगों में कौतुहल का माहौल है। प्रशासन और राजनीतिक हलकों में अब इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि क्या जांच से यह पता चलेगा कि लक्ष्मी भंडार के पैसे से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

SCROLL FOR NEXT