आसनसोल

अखाड़ा कमेटियों को पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मानित

पगड़ी पहनाकर कहा गया कि पगड़ी हिंदुओं की शान है

बर्नपुर : रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शिव स्थान सेंट्रल महाबीर दल अखाड़ा द्वारा बर्नपुर शिव स्थान परिसर में पगड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि सभी 16 अखाड़ा कमेटियों को पगड़ी देकर कहा गया कि पगड़ी हिंदुओं की शान है। मौके पर महासचिव गौरी शंकर सिंह की उपस्थिति में विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। रामनवमी के संस्थापक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सनातन परंपरा के साथ-साथ अनुशासन और एकता का प्रतीक है और गर्व से सिर को ऊंचा रखने का संदेश देता है। साथ ही बर्नपुर अंचल में पगड़ी वितरण के माध्यम से भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए विभिन्न अखाड़ा कमेटियों को पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सेल आईएसपी के ईडी वर्क्स विपिन कुमार सिंह, शिव स्थान सेंट्रल महाबीर दल अखाड़ा के अध्यक्ष अभय कुमार, बर्नपुर अस्पताल के डॉ. मनीष झा, शिव स्थान टेंपल कमेटी के महासचिव संजय सिंह, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद अशोक रूद्र, गुरमित सिंह, राकेश कुमार शर्मा, समाजसेवी प्रबीर धर, बलवीर सिंह, सोनू सिंह, राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, संजय सिंह, अहमदुल्ला खान, अमित सेन, भक्त दत्ता, बाबू चटर्जी, मिथिलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT