ड्रोन का प्रदर्शन करते अधिकारी  
आसनसोल

बोरोथोल में धान के खेत में कृषि ड्रोन का प्रदर्शन

किसानों को दिखाई गई आधुनिक तकनीक

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि विभाग द्वारा खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। प्रकल्प आत्मा 2026-27 के तहत बर्नपुर के बोरोथोल इलाके में धान के खेत में नमो ड्रोन दीदी का सफल प्रदर्शन किया गया। कृषि सूचना एवं परामर्श केंद्र द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत और कम समय में कीटनाशक छिड़काव व फसल प्रबंधन की अत्याधुनिक तकनीक से रूबरू कराना था। मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से खेतों में दवा का छिड़काव अधिक सटीकता से होता है। इससे मजदूरों की कमी की समस्या से निजात मिलेगी और किसानों के समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी। साथ ही फसल पर दवा का समान रूप से छिड़काव होने से उत्पादन में भी वृद्धि होगी। मौके पर स्थानीय किसान उपस्थित रहे और उन्होंने ड्रोन की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। किसानों ने भी इस नई तकनीक में गहरी रुचि दिखाई। इस मौके पर ऐग्रिकल्चर हीरापुर ब्लॉक के एडिशनल इंचार्ज सायनी सरकार, कल्याण चौधरी, दीपक मंडल, हीरापुर ब्लॉक एग्रिकल्चर रिप्रेजेंटेटिव उमाकांत कुमार महतो, मंडल -2 किसान मोर्चा जनरल सेक्रेटरी रूबी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT