आसनसोल

अग्निमित्रा पॉल का सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर तीखा हमला

बतौर अभिनेता वे भी उनके फैन हैं पर राजनेता के रूप में वे विफल हैं

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयान ने राजनीति गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। बता दें कि आसनसोल राइफल क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस सांसद के बीच एक सौहार्दपूर्ण तस्वीर देखने को मिली थी। इस दौरान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि हम सभी को एक साथ मिलकर आसनसोल व यहां के निवासियों के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। राजनीति अपनी जगह और विकास कार्य अपनी जगह है। उनके इस प्रस्ताव पर राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने जमकर तंज कसा।

मंत्री ने कहा, कहां थे इतने दिनों तक ?

अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए उन्हें एक प्रवासी सांसद करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के फैन हैं न कि राजनीतिज्ञ और आसनसोल के सासंद शत्रुघ्न सिन्हा का। उनका एक फेमस डायलॉग है 'खामोश' पर सच में वे इतने दिन से खामोश थे। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद मिलकर काम करने को कह रहे पर जब तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी तो तब मिलकर काम क्यों नहीं होता था। बार-बार कहने के बावजूद कोई भी प्रशासनिक बैठक में उन्हें क्यों नहीं बुलाया जाता था। तब मिलकर कार्य करने की बात क्यों नहीं की जाती थी। तृणमूल सरकार में भाजपा विरोधी पार्टी थी। अब भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें ख्याल आ रहा कि मिलकर कार्य किया जाये। वैसे अब तृणमूल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कहीं दिखते नहीं है। जनता उन्हें खोजती रहती है पर वे कहीं दिख नहीं दिखते।

SCROLL FOR NEXT