लोगों की समस्या सुनती मंत्री अग्निमित्रा पॉल  
आसनसोल

अग्निमित्रा पॉल ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

समस्या का जल्द निपटारा करने का दिया निर्देश

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के मंडल 1 के वार्ड संख्या 57 में विधायक अग्निमित्रा पॉल द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। कई लोगों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि लोगों के साथ रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करना ही हमारा संकल्प है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता दरबार में आई हर शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कई लोगों ने शिकायत की कि वार्ड में नियमित रूप से पीने का पानी नहीं आ रहा है और नालियां जाम हैं। बरसात में जलजमाव की स्थिति बन जाती है। स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की गई। कई बुजुर्ग और महिलाओं ने राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन और अन्नपूर्णा भंडार से जुड़ी समस्याएं बताईं। विधायक अग्निमित्रा पॉल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश देने की बात कही। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT