भाजपा नेता पवन सिंह 
आसनसोल

नाराजगी के बाद दूसरी लिस्ट में जुड़ गया पवन सिंह का नाम

पहली सूची में नहीं था पवन सिंह का नाम

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य द्वारा घोषित की गई नई राज्य कार्यकारिणी समिति की पहली सूची से आसनसोल के भाजपा नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन सिंह को जगह नहीं मिली थी। इस फैसले के बाद जिले की राजनीति में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। सूत्रों के अनुसार, जारी पहली सूची में इस बार राज्य कार्यकारिणी में आसनसोल सांगठनिक जिला के 8 लोगों को मौका दिया गया था, जबकि कुछ पुराने नेताओं को स्थान नहीं दिये जाने का आरोप लगने लगा। इसमें पवन सिंह का नाम हटना सबसे ज्यादा चौंकाने वाला माना जा रहा था। गौरतलब है कि पवन सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और आसनसोल-बर्नपुर में भाजपा के सक्रिय चेहरा माने जाते हैं। पिछले कई चुनावों में उन्होंने संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से नाम हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं थी। वहीं पवन सिंह के समर्थकों में इस फैसले को लेकर नाराजगी देखी जा रही थी। इसी बीच इस मुद्दे ने तूल पकड़ा और यह मामला राज्य अध्यक्ष के पास पहुंच गया। पार्टी ने अपनी पहली सूची को संशोधित कर दूसरी सूची जारी की, जिसमें 263 के स्थान पर 270 लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें 270 वां नाम पवन सिंह का जोड़ा गया। पवन सिंह ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व व राज्य अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है।

SCROLL FOR NEXT