CP प्रणव कुमार को सम्मानित करते विधायक जितेंद्र तिवारी  
आसनसोल

ट्रैफिक नियमों का पालन ही हादसों से बचाव का एकमात्र उपाय : CP डॉ प्रणव कुमार

पांडवेश्वर : पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के फरीदपुर (लावदोहा) थाना अंतर्गत झांझरा कॉलोनी में लावदोहा- फरीदपुर नागरिक मंच की ओर से एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विधायक जितेंद्र तिवारी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाइक और स्कूटी सवार युवक-युवतियों के बीच हेलमेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) के पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार ने स्थानीय युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता ही सड़क हादसों को कम करने का एकमात्र उपाय है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हेलमेट पहनने की आदत को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाता रहेगा।

जिंदगी अनमोल है, हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं

विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सुरक्षित यात्रा के लिए बाइक चलाते समय हेलमेट और कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हमारा उद्देश्य लोगों को केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि उनकी अनमोल जिंदगी को सुरक्षित रखना है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस विशेष जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक और राजनीतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से पीवीजी सतीश (डीसी ट्रैफिक),पार्थ घोष (विधायक, रानीगंज), देवदीप बैरागी (बीडीओ, दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक) उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों और अतिथियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे न सिर्फ स्वयं हेलमेट पहनें, बल्कि पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।

SCROLL FOR NEXT