अंडाल : अंडाल के हरिपुर बाजार स्थित बरनवाल टेलीकॉम में गत दिनों टॉलीवुड अभिनेता अबीर चटर्जी पहुंचे। उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेता ने वीवो मोबाइल फोन की नई सीरीज वी-60 को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर कंपनी ने वी-60 मार्केट में उतारा है। इसके फीचर्स उपभोक्ताओं को काफी पसंद आएगी। इस अवसर पर बरनवाल टेलीकॉम के मालिक अरविंद बरनवाल, रोहित बरनवाल, श्रीकांत बरनवाल, सुरजीत घोष, प्रसेनजित बनर्जी आदि उपस्थित थे।