आसनसोल

पूजा के दौरान शांति भंग करने वाले पर होगी कार्रवाई

पूजा आयोजकों को सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये

बाराबनी : दुर्गा पूजा में शांति बहाल रखने के लिए बाराबनी थाने की पहल पर दोमोहानी स्थित एक निजी थिएटर में शांति कमेटी की बैठक की गई। सनद रहे कि बाराबनी क्षेत्र में इस बार पंजीकृत पूजा कमेटियां 37 हैं जबकि बिना स्वीकृति के 13 पूजा कमेटियों की ओर से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी पूजा कमेटियों को प्रशासनिक निर्देशानुसार पंडाल आदि का निर्माण करने और शांति से पूजा का आयोजन करने पर बल दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने शांति भंग करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करेंगा तो वहां की आयोजक कमेटी को तुरंत पुलिस को सूचना देनी होगी। मौके पर बाराबनी थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी ने कहा कि वे सभी पूजा आयोजकों को सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और सभी लोग सुरक्षित रूप से त्योहार का आनंद ले सकें। इस मौके पर बाराबनी के बीडीओ विनायक कुमार, हीरापुर -बाराबनी सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिन्हा महापात्र, बाराबनी थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी, एसआई संजय घोष सहित आबकारी, विद्युत, पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT