आसनसोल

मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Gopal Kumar Singh

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : शिल्पांचल में इन दिनों नशीले पदार्थो की तस्करी का सिलसिला खूब जोर शोर से चल रहा है। आपको बता दें कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से पुलिस की ओर से काफी सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। वहीं अपना सख्त रवैया अपनाते हुए शहर की विभिन्न थाना पुलिस की ओर से विभिन्न इलाको में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाकर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर भी लिया गया है। आपको बता दें कि आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने 0.73 ग्राम ब्राउन शुगर समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया था। रिमांड पर लोए गए अभियुक्त का नाम मोहम्मद सोनू बताया गया था। वहीं उसकी रिमांड अवधि समाप्त होते ही उसे पुनः गुरुवार को आसनसोल जिला अदालत के कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी रद्दकर उसे अगली सुनवाई होने तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

SCROLL FOR NEXT