जब्त एंड्रॉयड मोबाइल व गिरफ्तार तस्कर
आसनसोल

पुलिस ने तस्करी के 133 एंड्रॉयड मोबाइल फोन किये जब्त

बांग्लादेश में तस्करी करने का एक अभियुक्त गिरफ्तार

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के फरक्का थाने की पुलिस ने बांग्लादेश में तस्करी किए जाने से पहले छापेमारी कर 133 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया। इस घटना में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फरक्का में नेताजी ब्रिज से सटे इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़ा। उसके बाद उससे पूछताछ और उसकी तलाशी लेने पर 133 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। इस घटना में फरक्का थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम मसदुल रहमान (26) है। वह मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज थाने के हिजलतला इलाके का रहने वाला है। पुलिस का शुरुआती अंदाजा है कि मोबाइल फोन झारखंड से फरक्का के रास्ते बांग्लादेश लाये जा रहे थे। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इस घटना में और कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए युवक को बुधवार के दिन जंगीपुर अदालत में पेश किया गया जहां से उसके सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की गई।

SCROLL FOR NEXT