आसनसोल

ACC ने कई जगहों के लिए हवाई सेवा की मांग की

पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए भी हवाई सेवा की मांग

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के आने के बाद दुर्गापुर-आसनसोल इंडस्ट्रियल बेल्ट में कई नए उद्योग लगने की उम्मीद है। राज्य के बाहर के कई उद्योगपति इस इलाके में निवेश करने में दिलचस्पी ले रहे हैं। इस इलाके की क्षमता काफी बढ़ गई है और आने वाले दिनों में यहां कई उद्योग लगने की पूरी संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुये आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स (ACC) के सचिव शंभूनाथ झा ने एयरपोर्ट डायरेक्टर दुर्गापुर को पत्र लिखा है कि दुर्गापुर और दिल्ली के बीच सुबह और शाम दोनों समय रोजाना हवाई सेवा चलाई जाएं। यह हवाई कनेक्टिविटी इस तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों, उद्योगपतियों और अन्य यात्रियों के लिए बहुत जरूरी है। साथ जयपुर तक भी इसकी कनेक्टिविटी जरूर होनी चाहिए, कारण बहुत सारे लोग व्यवसाय के लिए या पर्यटन के लिए जयपुर जाना चाहते हैं, जो हमेशा ही वंचित रहते हैं। जयपुर की काफी मांग को देखते हुए, कृपया दिल्ली होते हुए दुर्गापुर से जयपुर के लिए उड़ान कनेक्टिविटी की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्र, खासकर गुवाहाटी और बागडोगरा के लिए आसनसोल-दुर्गापुर बेल्ट से लोगों का काफी आना-जाना होता है। चाहे उद्योग, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा या पर्यटन के लिए हो, लोग अक्सर पूर्वोत्तर जाते हैं, इसलिए, गुवाहाटी और बागडोगरा के लिए भी रोजाना फ्लाइट शुरू की जानी चाहिए।

SCROLL FOR NEXT