आसनसोल

एबीवीपी की हुंकार रैली में उमड़े समर्थक

बारिश के बावजूद समर्थकों की उमड़ी भीड़

Gopal Kumar Singh

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

​बर्दवान : मूसलधार बारिश के बावजूद शुक्रवार को बर्दवान की सड़कों पर एबीवीपी (ABVP) के मध्यबंगीय प्रांत के तत्वावधान में हजारों छात्र-छात्राओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व घोषणा के अनुसार निर्धारित समय से कुछ देरी से बर्दवान स्टेशन से यह ''हुंकार रैली'' शुरू हुई। चक्रवात (आकभान) के प्रभाव से सुबह से हो रही तेज बारिश की परवाह किए बिना छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। रैली का नेतृत्व कर रहे एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव कमलेश सिंह ने कहा कि जब भी भारत में किसी प्रतिक्रियावादी शक्ति ने देश को अशांत करने की कोशिश की है, तब-तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उसके विरोध में आवाज बुलंद की है, चाहे वह कांग्रेस हो या कोई और। वर्तमान में देश में जो लोग अशांति फैलाना चाहते हैं, उनके विरोध में आज की यह हुंकार रैली आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी वे इसी तरह अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस रैली में उनके मध्यबंगीय प्रांत के 17 जिलों से लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है।

SCROLL FOR NEXT