आसनसोल

नाबालिग के यौन शोषण मामले में अभियुक्त हुया गिरफ्तार

Gopal Kumar Singh

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने से संबंधित मामले में अपनी छानबीन की प्रक्रिया जारी रखते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्त का नाम मोहम्मद शमशाद बताया गया है। उसे सोमवार को आसनसोल जिला अदालत के पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने उक्त मामले पर अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी रद्दकर उसे 5 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। बता दें कि इस मामले को लेकर अभियुक्त के खिलाफ बीते 21 सितंबर को एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने समेत पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

SCROLL FOR NEXT