आसनसोल

अभिक मंडल बने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

डॉ. इंद्रनील खान ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की

आसनसोल : पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की अनुमति से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील खान ने युवा मोर्चा के अलग-अलग जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। वहीं आसनसोल से अभिक मंडल के नाम की घोषणा की गई है। इसी क्रम में भाजपा पार्टी ऑफिस में युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिक मंडल को भाजपा के जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य एवं युवा मोर्चा टीम की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शम्पा रॉय, अरिजीत रॉय, केशव पोद्दार,अभिराज शर्मा, गौरव बनर्जी, अनिरुद्ध चक्रवर्ती सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT