दीघा : मंदारमनी के समुद्र में नहाते समय एक टूरिस्ट डूब गया। घटना शनिवार शाम की है। लापता युवक का नाम सुब्रत बसु (25) है। वह बर्दवान का रहने वाला बताया जा रहा है। इस बीच, उसके डूबने की खबर मिलने के बाद तलाश शुरू कर दी। मंदारमनी कोस्टल पुलिस स्टेशन की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि रविवार की दोपहर तक उस युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सुब्रत अपने दोस्तों के साथ मंदारमणी आया था। शनिवार दोपहर वे मंदारमनी के बीच पर बातें कर रहे थे। उसी समय सुब्रत नहाने के लिए समुद्र में उतर गया और वह डूब गया। खबर मिलने के बाद समुद्र किनारे तैनात गोताखोरों ने स्पीड बोट से तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन रविवार दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चला। मालूम हो कि दीघा, मंदारमनी, ताजपुर जैसे टूरिस्ट जगहों पर गोताखोरों की नजर रहती है उसके अलावा प्रशासन लगातार टूरिस्टों को चेतावनी देता है कि वे नशे में समुद्र में नहाने का रिस्क न लें। रेगुलर सावधानी के लिए कैंपेन चलाए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद कई टूरिस्टों अवेयरनेस की कमी देखी जाती है जो कभी कभी जानलेवा साबित हो जाती है। इसके अलावा, टूरिस्टों को यह भी सलाह दी जाती है कि समुद्र में नहाते समय ज्यादा दूर न जाएं। बहरहाल मंदारमणि समुद्र में डूबे टूरिस्ट की तलाश जारी है।