उस गांव की सड़क जिस गांव के लड़के लड़कियों की नही हो रही शादी  
आसनसोल

ऐसा गांव जहां की सड़कों की बदहाली की वजह से नहीं हो रही लड़के-लड़कियों की शादी

कुछ लोगों का कहना है कि यह अभिशप्त गांव हो गया है

चंद्रकोणा : पश्चिम मिदनापुर ज़िले के चंद्रकोना ब्लॉक 2, बसनछाड़ा ग्राम पंचायत का जादूपुर गाँव। वहां केस्थानीय निवासियों का दावा है कि इस गांव की सड़क वामपंथी शासन काल से ही बदहाल है। अब यह कच्ची सड़क बन गई है। इसके अलावा, सड़क कीचड़ और उबड़-खाबड़ है। इस वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग कहते हैं कि गांव के लड़के-लड़कियों की शादी नहीं हो रही है अथवा पूरी बातचीत होने के बाद टूट जा रही है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह एक अभिशप्त गांव हो गया है। ग्रामीण सड़क की ऐसी ही बदहाल तस्वीर जिले के शायद ही किसी गांव में हो। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की हालत तीन साल से खराब है और कुछ दिन पहले, शिलावती नदी के किनारे गांव की एकमात्र महत्वपूर्ण सड़क के दोनों छोर बाढ़ में पूरी तरह से तबाह हो गए। गांव के अंदर की सड़क भी बाढ़ में तबाह हो गई है। लगभग 90 परिवारों के लिए सड़कें जोखिम भरी हो गई हैं। ‎स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गांव की सड़क वामपंथी शासन काल से ही बदहाल है। वर्तमान में यह कच्ची मिट्टी की सड़क बन गई है। कई वर्षों से सड़क की मरम्मत की मांग के बावजूद, केवल आश्वासन ही मिले हैं। कुछ नहीं हुआ। कुछ दिन पहले बाढ़ के कारण कई जगहों पर सड़क पानी में बह गई थी। अब चार पहिया वाहन तो दूर, मोटरसाइकिल से भी गांव में प्रवेश करना जोखिम भरा है। अगर कोई बीमार हो जाता है, तो उसे किसी तरह से लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क तक ले जाना पड़ता है। गांव की बदहाल सड़कों को लेकर लोगों में गुस्सा है। ‎गांव के कुछ लोग कह रहे हैं कि सड़क की मरम्मत न होने से गांव अभिशप्त हो गया है, तो कुछ कह रहे हैं कि लड़के-लड़कियों की शादियां टूट रही हैं, जिससे गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हर कोई चाहता है कि सड़क की जल्द मरम्मत हो। इस संबंध में चंद्रकोणा ब्लॉक 2 के बीडीओ उत्पल पाइक ने कहा कि इस बार बाढ़ में बसनछोरा ग्राम पंचायत को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। हालांकि, सड़क की जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।

SCROLL FOR NEXT