जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता
सांकतोड़िया : शताक्षी महिला मंडल की ओर से झालबगान के डिसर क्लब में अल्पना एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एसएमएम की सभी शाखाओं और मुख्यालय के सिलाई केंद्रों से जुड़ी करीब 60 लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी कल्पनाओं को रंगों और आकृतियों के माध्यम से जमीन पर उतारा।प्रतियोगिता महज पुरस्कार हासिल करने का मंच नहीं रही, बल्कि इसमें पारंपरिक कला, रचनात्मक सोच और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की एक सार्थक पहल भी देखने को मिली। अलग-अलग क्षेत्रों से आई प्रतिभागियों के बीच बेहतर प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह रहा। रंगोली और अल्पना की आकर्षक कलाकृतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम में रंगोली वर्ग में सालानपुर की टीम ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृति से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। झांझरा की टीम दूसरे और सोनपुर बाजारी की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, अल्पना प्रतियोगिता में काजोड़ा की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। पांडवेश्वर की टीम दूसरे तथा ईसीएल मुख्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का आयोजन शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा किरण झा के मार्गदर्शन में हुआ। उपाध्यक्षा अनुभा सिन्हा, गीता नायर और श्वेता कुमारी ने आयोजन की देखरेख की। इस दौरान महिला मंडल की सचिव पूनम पंकज सिंह सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
समापन समारोह में विजेता टीमों के साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों का