बर्नपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति बर्नपुर कार्यालय परिसर में राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल को सम्मानित किया गया। मौके पर मंच से मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जनता की सहायता के लिए एक ट्रोल फ्री नंबर जारी होगा, जिसमें जनता अपनी समस्या बता सकती है और उसका समाधान किया जायेगा। आगे कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कई तरह के नियम बनाये जायेंगे जो 1 सिंतबर से शुरू होने वाला है और पूरा शहर सफाई की ओर अग्रसर होगा। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के महामंत्री पवन कुमार सिंह ने कहा कि मंत्री अग्निमित्रा पॉल द्वारा जो सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, वह काफी सराहनीय है। उनके इस कार्य से शास्त्रीनगर एवं शांतिनगर इलाके के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर सभापति सिंह, परिमल पाल, जयराम सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।