ट्रेन का प्रतीक फोटो  
आसनसोल

आसनसोल एवं जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

पूजा में लोगों को होगी सुविधा

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा आसनसोल एवं जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार 09719 जयपुर – आसनसोल स्पेशल 07.11 को जयपुर से 12:45 hrs. पर प्रस्थान कर अगले दिन 18:30 hrs. पर आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, 09720 आसनसोल – जयपुर स्पेशल 08.11 को आसनसोल से 21:00 hrs. पर प्रस्थान कर तीसरे दिन 03:30 hrs. पर जयपुर पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान यह ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

SCROLL FOR NEXT