आसनसोल

राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए निकाली गई रैली

हर घर तिरंगा लगाने का लिया गया प्रण

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत बर्नपुर में तिरंगा रैली निकाली गई। गौरतलब है कि श्रीश्री नरसिंहबांध बालाजी धाम बर्नपुर, पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा, मारवाड़ी युवा मंच बर्नपुर शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा की तरफ से यह रैली निकाली गई। मौके पर आयोजकों ने बताया कि हर घर तिरंगा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए चलाई गई है। साथ ही यह रैली नटखट बचपन स्कूल से निकलकर बर्नपुर बस स्टैंड, स्टेशन रोड, त्रिवेणी मोड़ होते हुये वापस नटखट स्कूल में आकर समाप्त हुई। वहीं रैली में सभी लोग हाथ में तिरंगा लेकर बंदे मातरम एवं भारत माता की जय का नारा लगाते हुये आगे बढ़ रहे थे। इस मौके पर श्रीश्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के संतोष भाईजी, मुकेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, पवन गुटगुटिया, निर्मल अग्रवाल, अनिल मोहनका, आनंद अग्रवाल,गोकुल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, रेखा गाड़ीवान, पिंकी अग्रवाल, चंदन साव, बिपिन सिघानिया, दुर्गा अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT