आसनसोल

देशभक्ति व राष्ट्रीय गौरव की भावना मजबूत करने को लेकर निकाली गई रैली

सीआईएसएफ यूनिट आईएसपी बर्नपुर ने शहर में किया भ्रमण

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : 'हर घर तिरंगा' भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किया गया एक राष्ट्रीय अभियान है। इसी क्रम में सीआईएसएफ यूनिट आईएसपी बर्नपुर की तरफ से बर्नपुर स्टेडियम से हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। गौरतलब है कि यह रैली लोगों के मन में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना मजबूत करने को लेकर बर्नपुर शहर में भ्रमण किया। मौके पर सीआईएसएफ यूनिट आईएसपी बर्नपुर के डीआईजी ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की विभिन्न इकाइयों ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत भव्य रैलियां और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस वर्ष संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है, जो 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है। साथ ही कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर बर्नपुर निवासियों के दिल में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। सीआईएसएफ ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने। इस मौके पर डीसी एके झा, एनपी पुरिया, एसी नितीश कुमार, एसी एस रक्षित, इंस्पेक्टर केडी सिंह, मनोज कुमार,अनूपम दत्ता, राणा चौबे, वीर सागर, मिथलेश कुमार सहित सीआईएसफ के अन्य अधिकारी सहित बर्नपुर ब्यॉज हाई स्कूल, बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल, काशीनाथ लहिरी पब्लिक स्कूल और बर्नपुर रिवर साइड स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT