दीप प्रज्वलित करते अतिथिगण  
आसनसोल

मणिमाला हाई स्कूल में गूंजा संकल्प : बाल विवाह नहीं, सिर्फ बचपन

नुक्कड़ नाटक कर दिया गया संदेश

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर सेक्शन, पश्चिम बर्दवान और एनजीओ आशा किरण के संयुक्त तत्वावधान में मणिमाला हाई स्कूल में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाल, शीघ्र और जबरन विवाह उन्मूलन दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने एक साथ मिलकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह मिटाओ और बचपन पढ़ने के लिए है, शादी के लिए नहीं जैसे नारे लगा कर जागरूक किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित विशेष सेमिनार में शिक्षकों और अतिथियों ने बाल विवाह से स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया कि कैसे कम उम्र में शादी सपनों को तोड़ देती है। नाटक के माध्यम से दिखाया कि बाल विवाह को कैसे रोका जा सकता है। नाटक में बताया गया कि अगर कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले, तो चुप न रहें और तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर जानकारी दें। दर्शकों ने नाटक को खूब सराहा। इस मौके पर DLSA सेक्रेटरी आम्रपाली चक्रवर्ती ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार शिक्षा है। अगर बेटी स्कूल में रहेगी, तो वह सुरक्षित, मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगी। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ नर्स टिंकू चटर्जी, डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ऑफिसर राज कुमार मिश्रा, NGO की आशा शर्मा, समाजसेवी बिनोद गुप्ता, मधु डुमरेवाल, सुरजीत सिंह मक्कड़, स्कूल की प्रधानाध्यापिका साहित्य अन्य लोग मौजूद थीं।

SCROLL FOR NEXT