आसनसोल

दुर्गा पूजा के पहले साफ-सफाई को लेकर की गई बैठक

हर पूजा मंडप के पास कूड़ा रखने का डस्टबिन होने चाहिए

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के बोरो 4 में दुर्गा पूजा के पहले बोरो के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड के पार्षद एवं सेनेटरी विभाग को लेकर बैठक की गई। गौरतलब है कि यह बोर्ड बैठक दूर्गा पूजा के पहले बोरो अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के साथ दूर्गा पूजा मंडप के आस-पास साफ-सफाई के साथ कई मुद्दों को लेकर की गई। मौके पर बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि दुर्गा पूजा में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गये हैं और बोरो के अंतर्गत आने वाले वार्ड में साफ-सफाई को लेकर सेनेटरी विभाग को निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे। साथ ही बैठक में चर्चा की गई कि पूजा मंडप के पास जहां गीला स्थान है, वहां स्टोन डस्ट डाला जाये और हर पूजा मंडप के पास कूड़ा रखने का डस्टबिन होने चाहिए, जिससे गंदगी न फैले। वहीं बैठक में नाला- नली एवं सड़क की सफाई और लाइट को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर बोरो 4 के इंजीनियर तन्मय सिन्हा, पार्षद उत्पल राय, रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह, अमना खातून, शिखा घटक, मौमिता विश्वास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT