आसनसोल

श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा 18 मई से 24 मई तक

आसनसोल : जालान परिवार आसनसोल द्वारा गुजरात भवन में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है, जो 18 मई से 24 मई तक चलेगा। गौरतलब है कि श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह में कलश यात्रा निकाली गई जो उषाग्राम दुर्गा मंदिर से जल भरकर जीटी रोड होते हुए कथा स्थल गुजरात भवन पहुंची। वहीं पूरे विधिवत तरीके से पूजा-पाठ कर कलश स्थापित कर शाम से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जालान परिवार ने बताया कि कथा वाचक के रूप में पूज्य गुरुदेव आचार्य राजकुमार द्विवेदीजी कथा श्रवण कराएंगे। आगे कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सात दिनों तक चलने वाला एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान है। इसमें सुमधुर भजनों, संगीत और कथावाचक के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीलाओं और जीवन के आध्यात्मिक रहस्यों का वर्णन होगा। इसका मुख्य उद्देश्य मन की शुद्धि और ईश्वर के प्रति भक्ति को जागृत करना है।


SCROLL FOR NEXT