आसनसोल : आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में एचवाईटी -1.0 हेल्दी येट टेस्टी का एक दिन के ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह वर्कशॉप युवा स्टूडेंट्स और नए एंटरप्रेन्योर्स के बीच पोषण जागरूकता और फूड एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना है। न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट यह प्रोग्राम आईक्यूएसी, इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल, रिसर्च डेवलपमेंट सेल, डिपार्टमेंट ऑफ डाइटेटिक्स एंड न्यूट्रिशन और एनएसएचएम नॉलेज कैंपस दुर्गापुर के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस मौके पर आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. स्वाती नंदी चक्रवर्ती ने कहा कि भारत में फूड एंटरप्रेन्योरशिप का रास्ता और संभावनाएं थीम वाली इस वर्कशॉप में न्यूट्रिशन, वेलनेस और इंडस्ट्री सेक्टर के एक्सपर्ट्स एक साथ आएंगे, जो हेल्दी खाना बनाने, उभरते मार्केट ट्रेंड्स और तेजी से बढ़ते हेल्थ और वेलनेस इंडस्ट्री में बिजनेस के अवसरों के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी दे रहे हैं। साथ ही बताया कि स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ-साथ नए फूड एंटरप्रेन्योर्स के लिए डिजाइन किया गया यह इवेंट स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों के बारे में जागरूकता पर फोकस करेगा। वहीं आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के आईक्यूएसी डॉ. बीरू रजक ने कहा कि हेल्दी येट टेस्टी वर्कशॉप के करीब 30 स्टॉल लगाये गये हैं, जो लक्ष्यम कोचिंग (नॉलेज पार्टनर), भारत चेंबर ऑफ कॉमर्स (इंडस्ट्री पार्टनर), डायबिटीज अवेयरनेस एंड यू (एकेडमिक पार्टनर), सेरेनिटी (वेलनेस पार्टनर) और आरआर फिटनेस जिम एंड स्टूडियो (फिटनेस पार्टनर) का सपोर्ट है। इस मौके पर आसनसोल बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमिताभ बासू, आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की टीचर इंचार्ज मोनिका साहा सहित कॉलेज के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद थे।