मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के दासपुर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले पेशे से एक किसान के घर में आग लगने से तीन मोटर साइकिल समेत घर का लाखो का सामान जल कर राख हो गया। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय सूत्रों से घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मिदनापुर जिले के दासपुर थाना इलाके के लखनचक गांव में रहने वाले शुभ्रांशू पात्र के घर के सामने गोदाम में चूल्हे पर गाय के खाने के लिए कुछ पकाया जा रहा था। शुभ्रांशू की पत्नी सुमिता अपने काम में व्यस्त थी। मंगलवार की अपरान्हे के तकरीबन साढ़े 3 बजे के समय अचानक उस गोदाम में आग लग गई जो बगल में बने रसोई घर को भी अपने आगोश में ले लिया। आग में रसोई घर के सामने खड़ी 2 नई मोटर साइकिल और 1 पुरानी मोटर साइकिल भी आग में पूरी तरह से जल गई। स्थानीय लोगों ने जेट पंप से तकरीबन एक घंटे तक पानी डाल कर आग को बुझाया। आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है लेकिन घरवालों का अनुमान है कि आग में तकरीबन 5 लाख का सामान जलकर राख हो गया।