बर्नपुर : मतगणना के एक दिन पहले आसनसोल दक्षिण की भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने बर्नपुर बारी मैदान में पूजा-अर्चना कर जीत की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी जिससे बंगाल का औद्योगिक एवं सर्वांगीण विकास होगा। मौके पर उन्होंने तृणमूल के 15 साल और वाम मोर्चा के 34 साल के शासन पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि 4 मई बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। 34 सालों के वामपंथियों और 15 सालों के तृणमूल के कुशासन के बाद सोमवार को पश्चिम बंगाल में एक नया सूरज निकलने वाला है। साथ ही कहा कि भाजपा की भारी मतों से जीत होने वाली है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी। आगे कहा कि बंगाल की जनता ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए अपनी बातें रखी हैं जिसका नतीजा सोमवार को पूरे बंगाल को मिल जाएगा। इस मौके पर मंडल-2 अध्यक्ष रामानंद साह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और स्थानीय समर्थक मौजूद थे।