आसनसोल

दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी से मची हलचल

CCTV में कैद हुई घटना

अंडाल : अंडाल थाना अंतर्गत काजोड़ा बाजार में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस पूरी वारदात का चित्र दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है । वहीं दिन-दहाड़े चोरी की घटना घटने से व्यवसायियों में हलचल मची हुई है। दुकान के मालिक गौतम दास के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। जब बाजार में चहल-पहल थी, तभी एक अज्ञात युवक दुकान के बाहर रखे एक कीमती साउंड सिस्टम को उठाकर रफूचक्कर हो गया। युवक की यह करतूत दुकान में लगे CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है। चोरी की भनक लगते ही उन्होंने CCTV फुटेज की जांच की और तुरंत अंडाल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी।

कुछ ही घंटों में पकड़ा गया चोर

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपने सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया। कड़ियों को जोड़ते हुए, पुलिस ने कुछ ही घंटों में चोरी के लिए जिम्मेदार युवक को चोरी हुए साउंड सिस्टम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

SCROLL FOR NEXT