आग बुझाते दमकल कर्मी  
आसनसोल

तीनमंजिला मकान में आग लगने से सब कुछ हुआ स्वाहा

मकान में सीढ़ियों के नीचे कपड़ा गोदाम भी चढ़ा आग की भेंट

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : बहरमपुर के चुआंपुर मोड़ से सटे एक तीनमंजिला मकान में शुक्रवार सुबह-सुबह आग लग गई। आग लगने का एहसास होते ही घर के लोगों ने जल्दी से बाहर भागकर अपनी जान बचायी। वहीं घर की सीढ़ियों के नीचे कपड़े के गोदाम में भी आग लग गई। आग की लपटों ने भयानक रूप ले लिया। सूचना पाते ही पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मुख्य दरवाज़ा तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घर के मालिक सोमनाथ मंडल ने बताया कि 30 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बहरमपुर फायर ब्रिगेड के प्रभारी मलय मजूमदार ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, काफी नुकसान हुआ है।

SCROLL FOR NEXT