आसनसोल

प्रॉपर्टी टैक्स में 20 प्रतिशत की छूट को लेकर लगा कैंप

90 लोगों ने 20 प्रतिशत की छूट पाकर फॉर्म भरे

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स (एसीसी) की तरफ से मुर्गासोल स्थित आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के परिसर में दो दिवसीय प्रॉपर्टी टैक्स का कैंप लगाया गया है। गौरतलब है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 और 2025-2026 में प्रॉपर्टी टैक्स में 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने बताया कि एसीसी की तरफ से एवं आसनसोल नगर निगम के टैक्स विभाग के हेड प्रभात बनर्जी के नेतृत्व में दो दिवसीय कैंप लगाया गया है। साथ ही व्यवसायियों एवं जनता की सुविधा के लिए यह कैंप लगाया गया है, जहां 90 लोगों ने 20 प्रतिशत की छूट पाकर फॉर्म भरे। इस मौके पर राजू अग्रवाल, धर्मवीर प्रसाद, अनिरुद्ध रॉय, तापस भट्टाचार्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT