आसनसोल

स्कूल के साइकिल स्टैंड शेड का होगा निर्माण

बर्नपुर गुरुनानाक हाई स्कूल फॉर गर्ल्स में साइकिल स्टैंड शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम वार्ड 78 बूथ संख्या 74 स्थित विद्यालय के साइकिल स्टैंड के शेड का शिलान्यास किया गया।। गौरतलब है कि बर्नपुर गुरुनानाक हाई स्कूल फॉर गर्ल्स में साइकिल स्टैंड के शेड के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। मौके पर वार्ड 78 के पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि गुरुनानाक हाई स्कूल फॉर गर्ल्स में पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए साइकिल रखने की जगह तो थी पर ऊपर शेड नहीं था। आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान का जब शिविर लगा था तो बर्नपुर गुरुद्वारा एवं स्कूल प्रबंधन ने इस समस्या के बारे में बताया था। आगे बताया कि आपास के तहत 9.99 लाख रुपये के फंड से शेड निर्माण का कार्य होगा। इस मौके पर वार्ड 77 के पार्षद गुरमित सिंह, गुरुद्वारा के प्रधान जसवंत सिंह, चरणजीत सिंह, रंजीत सिंह कैरो, वार्ड अध्यक्ष अभिजीत दास सहित स्कूल के छात्राएं मौजूद थीं।

SCROLL FOR NEXT