सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : फुटबॉल टूर्नामेंट 82वां IISCO चैलेंज ट्रॉफी 2026 का रविवार शाम बर्नपुर स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। गौरतलब है कि बर्नपुर यूनाइटेड क्लब और SAIL-ISP के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह टूर्नामेंट 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा।उद्घाटन मैच बर्नपुर यूनाइटेड क्लब और बांकुड़ा जिले की साल्तोरा फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया। पहले हाफ के 8वें मिनट में, गोपाल बाउरी ने बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के लिए गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद, 26वें मिनट में दीपू मुर्मू ने बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के लिए दूसरा गोल किया, जिससे साल्तोरा फुटबॉल अकादमी पर भारी दबाव बन गया। मैच बर्नपुर यूनाइटेड क्लब की 2–0 से जीत के साथ समाप्त हुआ। आज के खेल में गोपाल बाउरी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के महासचिव देबर्शी रॉय ने बताया कि यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट जो अविभाजित बर्दवान जिले की एक परंपरा रही है। लंबे समय से बंगाल और पड़ोसी राज्यों की प्रमुख फुटबॉल टीमों को आकर्षित करता रहा है। इस मौके पर सेल- बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के डायरेक्टर-इन-चार्ज सुरजीत मिश्रा, रामकृष्ण मिशन की आसनसोल शाखा सचिव सौमातमा नंद जी महाराज, कार्यपालक निदेशक (F&A) और बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष राज कुमार सिन्हा, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रवीण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (RMHP ) समीर कुमार दास, कार्यप्रभारी मुख्य महाप्रबंधक (स्टील) और क्लब के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) पीके मिश्रा, बर्नपुर के जाने-माने समाज सेवी प्रदीप कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।