मुर्शिदाबाद : पुलिस ने शुक्रवार देर रात लालगोला थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में छापेमारी कर एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का नाम अनारुल शेख है। वह लालगोला थाने के दामोदरपुर गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार तस्कर को शनिवार को बहरमपुर की स्पेशल ड्रग कोर्ट में आठ दिन की पुलिस कस्टडी के लिए अर्जी देकर ले जाया गया, लेकिन जज ने उसे पांच दिनों का ऑर्डर दिया। लालबाग अनुमंडल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार युवक लंबे समय से ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल है। उसके पास से 522 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। जब्त हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब पांच लाख रुपया है। लालगोला थाने की पुलिस ने बताया कि गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उस रात पहाड़पुर इलाके से बॉर्डर की तरफ ड्रग्स की एक बड़ी खेप स्मगल की जाएगी। खबर के मुताबिक, शाम से ही पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी थी। काफी इंतजार के बाद देर रात एक युवक बाइक से बॉर्डर की तरफ जाता दिखा। उसे रोककर पूछताछ करने पर उसकी बातों में असंगता मिली। उसके बाद तलाशी के दौरान संदिग्ध की कमर से हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ। बाद में उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया और स्मगलिंग में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई।