रक्तदाता को सम्मानित करते एसीपी सेंट्रल-2 विमान कुमार मिर्धा व साथ में हैं जामुड़िया थाना प्रभारी एसएस ठाकुर  
आसनसोल

मेगा रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्त संकट से निपटने के लिए जामुड़िया थाना की पहल

जामुड़िया : रक्त की कमी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जामुड़िया थाना परिसर स्थित सभागार में बुधवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गिरधन मेटल कारखाना के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आसनसोल जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी विमान कुमार मिर्घा, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर, श्रीपुर फांड़ी प्रभारी मेहराज अंसारी, केंदा फांड़ी प्रभारी मदनमोहन दत्ता, चुरुलिया फांड़ी प्रभारी बुद्धदेव गैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। एसीपी विमान कुमार मिर्घा ने कहा, "रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।" जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर ने कहा, "भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।" रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, पुलिस अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

SCROLL FOR NEXT