आसनसोल

आईएसपी के सिंटर प्लांट में 3.6 किलोवाट सोलर ट्री का हुआ लोकार्पण

सिंटर प्लांट कैंटीन की संपूर्ण विद्युत आवश्यकता पूरी करेगा

बर्नपुर : सेल आईएसपी ने सिंटर प्लांट में सतत ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 3.6 किलोवाट क्षमता वाले सोलर ट्री का लोकार्पण किया गया। गौरतलब है कि सोलर ट्री न केवल सिंटर प्लांट कैंटीन की संपूर्ण विद्युत आवश्यकता पूरी करेगा, बल्कि छाया एवं आरामदायक वातावरण भी प्रदान करेगा। इस पहल का नेतृत्व सेल आईएसपी के उप महाप्रबंधक (सिंटर विद्युत) निकुंज बिहारी सुतार ने किया, जिन्होंने परियोजना को अंतिम रूप तक पहुंचाने हेतु सभी गतिविधियों का समन्वय किया। मौके पर सेल आईएपसी के सीजीएम (सिंटर) अनिल कुमार ने नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को इस हरित पहल में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं सीजीएम (इलेक्ट्रिक ए एंड आई एवं सी एंड ए ) प्रदीप कुमार मिश्रा ने डिजिटलीकरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े सभी प्रयासों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए प्लांट टीम को संगठन की दृष्टि के अनुरूप नवोन्मेषी समाधानों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस परियोजना को सफल बनाने में केंद्रीय विद्युत टीम से संजीव कुमार भद्र (जीएम विद्युत), अंकुर भादुरी (वरिष्ठ प्रबंधक) एवं सिविल विभाग का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

SCROLL FOR NEXT