आसनसोल

47,984 रुपये मूल्य की अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार चल रही अभियान

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आरपीएफ वेस्ट पोस्ट, आसनसोल मंडल द्वारा आसनसोल प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि आरपीएफ के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी करने वाले हैं। आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के प्रभारी बिमान गोराई ने तुरंत टीम गठित कर रेलवे प्लेटफॉर्म पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान आसनसोल स्टेशन क्षेत्र से 47,984 रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई तथा 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं जब्त शराब एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित आबकारी विभाग को सौंप दिया गया। मौके पर आरपीएफ वेस्ट पोस्ट आसनसोल मंडल के प्रभारी बिमान गोराई ने कहा कि आरपीएफ, आसनसोल मंडल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। सावन महीना को लेकर गांजा, शराब एवं अन्य नशीली पदार्थों का तस्करी बढ़ गई है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही कहा कि सावन महीने में अब तक 10 से ज्यादा अभियुक्त मादक तस्करी में गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

SCROLL FOR NEXT