आसनसोल

वधू उत्पीड़न, आत्महत्या पर विवश करने के आरोप में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भेजे गए रिमांड पर

Gopal Kumar Singh

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : रानीगंज थाना पुलिस ने एक विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा उसे आत्महत्या करने पर विवश करने से संबंधित आरोप में अपनी छानबीन की प्रक्रिया जारी रखते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्तों में धर्म राय तथा विनती राय शामिल हैं। उन्हें बुधवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने उक्त मामले पर अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए अभियुक्तों में शामिल धर्म राय को पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। तमाम दलीलों को सुनने के उपरांत अदालत ने उसे 3 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया, जबकि अन्य अभियुक्त की जमानत आरजू रद्दकर उसे अगली सुनवाई होने तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बता दें कि मामले पर कुछ अभियुक्तों के खिलाफ 17 नवंबर को ही विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा उसे आत्महत्या करने पर विवश करने के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

SCROLL FOR NEXT