सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर एसबीआई के पास स्थित क्वार्टर से लोहा चोरी करते 2 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही एक टोटो को जब्त किया गया। भाजपा किसान मोर्चा आसनसोल साउथ मंडल - 2 के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि काफी दिनों से चोरी की घटना को अंजाम देकर सुभाष पल्ली स्थित नेताजी रोड में स्थिति कांटा में सप्लाई किये जाने की उन्हें सूचना मिली थी। वहीं शनिवार दोपहर जब टोटो से लोहा का एंगल और खिड़की बेचने जाने के दौरान रोका गया तो उससे कई सवाल किए गए और हीरापुर थाना को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। भाजपा किसान मोर्चा नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि कुछ महिला टोटो में बैठ कर शुभाषपल्ली में चल रहे कांटा में ISP क्वार्टर से चोरी किए गए लोहा की साम्रगी को बेचने जा रहा था तभी टोटो को रोका गया, पर टोटो ड्राइवर सामान लेकर रहमत नगर के तरफ फरार हो गया और महिला भी इधर उधर भाग गई। इस मौके पर राजू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।