आसनसोल

16 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

सीपी ने जारी किया आदेश

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ने जनहित में पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पोस्टिंग के संबंध में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि कुल 16 SI और PSI का आसनसोल - दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के कार्यालय द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए तबादला किया गया है, जिसके तहत सभी अधिकारियों को तुरंत अपना नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में दुर्गापुर पीएस के ओसी संजीव दे को डीडी एडीपीसी (नारकोटिक्स सेक्शन), आसनसोल साउथ पीपी के आईसी मानव घोष का दुर्गापुर थाना का ओसी, डीडी एडीपीसी के अमरनाथ दास का रानीगंज थाना, उज्जवल कुमार साहा आईसी जहांगिरी मोहल्ला टीओपी से कुल्टी थाना, रामजुर रहमान आईसी ए-जोन आईसी से डीडी एडीपीसी, उत्पल घोषाल आसनसोल नॉर्थ थाना से आईसी नियामतपुर, शीर्षेंदु दास आईसी बनबाहल ओपी से आसनसोल साउथ पीपी आईसी, सुदीप्त विश्वास आईसी सिटी सेंटर से आईसी जहांगिरी मोहल्ला टीओपी, प्रीतम पॉल आईसी उखड़ा ओपी से अंडाल पीएस, तन्मय दे आसनसोल नॉर्थ पीएस से आईसी उखड़ा ओपी, गोपाल पात्रा अंडाल पीएस ओसी से आईसी सिटी सेंटर, रिंटू महतो कोक ओवन पीएस से आईसी बनबाहल ओपी, रवींद्र कुमार झा कुल्टी पीएस से आईसी ए-जोन आईसी, मिहिर कुमार दे आईसी नियामतपुर आईसी से आसनसोल नॉर्थ पीएस, बिक्रम दे डीडी एडीपीसी से आसनसोल नॉर्थ पीएस एवं सुरजीत कुंडू डीडी एडीपीसी से कोक ओवन पीएस में स्थानांतरित किये गये हैं।


SCROLL FOR NEXT